अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

8 आरोपी गिरफ्तार, 11 आधुनिक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद

-विदेशी हैंडलरों से जुड़ा था नेटवर्क, गैंगस्टरों तक पहुंचाए जाने थे हथियार

-पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर बोले- इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन से कई बड़ी वारदातें टलीं

  • रिपोर्ट: ललित शर्मा

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह एक बेहद सुनियोजित और इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन था। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियार कुख्यात गैंगस्टर कौपी बराड़ के नेटवर्क से जुड़ी एक बड़ी खेप का हिस्सा थे, जिसे अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब में पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई के कारण कई संभावित आपराधिक वारदातों को रोका जा सका है।

Major success for Amritsar Police: International arms smuggling module busted

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बरामद हथियारों में चार चीन निर्मित पिस्तौल, चार .30 बोर के पीएक्स-5 मॉडल के ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित) तथा अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं। ये सभी हथियार अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए गए थे और इनके गंभीर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की आशंका थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर बटाला में दो हत्या के मामले दर्ज हैं, जबकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी उसे पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और विदेश में बैठे तस्करों तथा गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में थे।

Major success for Amritsar Police: International arms smuggling module busted

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार पंजाब के विभिन्न गैंगस्टर गिरोहों और अपराधियों तक पहुंचाए जाने थे। इनका इस्तेमाल रंगदारी, हत्या, हिंसक वारदातों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस ने इस मामले में एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेहरटा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है तथा इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी, सीमा पार अपराध और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.