भोजपुर में “विकसित भारत जन कल्याण शिविर एवं मेले” का भव्य आयोजन, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित
गाजियाबाद के विकासखंड भोजपुर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत की ओर भारत वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा : जन कल्याण शिविर एवं मेले” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चेनपाल सिंह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह मौजूद रहीं। अतिथियों ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
मेले में विकासखंड भोजपुर की सभी ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं खंड विकास अधिकारी पीयूष वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुईं। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) जे.एन. राय, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विपिन कुमार, ग्राम पंचायत सचिव, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह जन कल्याण शिविर एवं मेला सरकार की जनहित और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। साथ ही, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, मोदीनगर में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का भव्य आयोजन।

मोदीनगर के दुल्हन मैरिज होम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने की, जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया मुख्य अतिथि रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है और विकसित भारत का सपना तेजी से साकार हो रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा योगेंद्र मावी और पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने भी सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार रखे। मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने जनभागीदारी को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से विकसित भारत के अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र और जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, सभासदों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
