इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जनसभा, धरना और प्रदर्शन करने पर रोक लगाने वाले आदेश को वापिस लेने की मांग की

ऐलनाबाद,16 जून(एम पी भार्गव): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 10 जून 2026 को जारी किए गए पत्र जिसमें धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाए जाने वाले आदेश दिए गए थे उनको लोकतंत्र प्रणाली की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वापिस लेने की मांग की। पत्र में लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार द्वारा विपक्षी पार्टियों पर सितंबर माह तक जनसभा, धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसा करके जनता की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है।

Chaudhary Abhay Singh Chautala, National President of the Indian National Lok Dal, wrote a letter to the Chief Minister demanding the withdrawal of the order banning public meetings, sit-ins, and demonstrations.

प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इसके बावजूद जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को उठाने वालों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना ओर सरकार से जवाब मांगना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। प्रदेश की जनता सत्ता पर काबिज दल से सत्य, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है। अगर प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब है तो सरकार को अनावश्यक खर्चों को बंद कर देने चाहिए। सरकार को प्रदेश के लोगों को स्पष्ट तौर पर बताना चाहिए कि भाजपा सरकार आने के बाद कुल कितना कर्ज लेकर अखबारों में विज्ञापन देकर खजाने को लूटा है।

इनेलो पार्टी ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों की बचत की पक्षधर है। लेकिन किसी भी नीति को संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और उसकी आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास जनभावनाओं के विरूद्ध माना जाएगा। इनेलो पार्टी इस प्रकार के अनुचित आदेशों का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से यह आदेश तुरंत प्रभाव से वापिस लेने की मांग करती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.