गाजियाबाद के जिम संचालकों ने डीएम से लगाई गुहार, सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग 

गाजियाबाद के जिम संचालकों ने जिला प्रशासन से फिटनेस सेंटरों के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग उठाई है। इस संबंध में जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि जिम संचालन के लिए कई प्रकार के सर्टिफिकेट और दस्तावेजों की अनिवार्यता के कारण संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में विशेष रूप से हाइजीन सर्टिफिकेट, अर्थक्वेक सर्टिफिकेट, बायोमेट्रिक फोटो और रिसेप्शन पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को लेकर एक समान और सरल प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई है। जिम एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले में 40 से 50 जिम संचालित हो रहे हैं और यदि नियम स्पष्ट किए जाएं तो सभी संचालक निर्धारित समय में अपने दस्तावेज जमा कर सकेंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.