गाजियाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन दहन’, 20 करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ किए नष्ट

  • रिपोर्ट: जितेन्द्र ठाकुर

गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के अंतर्गत कमिश्नरेट के सभी थानों में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया गया।

पुलिस ने कुल 63 अभियोगों से संबंधित 16,378.079 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ 61 लाख 10 हजार 600 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप की गई।

Ghaziabad Police's 'Operation Dahan': Narcotics worth over ₹20 crore destroyed.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित विनिष्टीकरण करने के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश देना है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.