सोमवती अमावस्या पर विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

ऐलनाबाद, 08 जून (एम पी भार्गव): अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट ऐलनाबाद द्वारा आज अग्रवाल धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी प्रहलाद कंदोई एवं बनवारी लाल तलवाड़िया ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आगामी सोमवती अमावस्या के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विशाल भंडारे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया जाएगा तथा इसका समय प्रात: 10:00 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा।

बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तन-मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद जसरासरिया, अंजनी लढ़ा, रवि लढ़ा, अशोक धानुका, सौरव जालान, विकास कानंसरिया , विनोद जसरासरिया, सुभाष टांटिया, राकेश सुरेका सहित अनेक अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.