मोदीनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जामा मस्जिद परिसर से जुड़ी 14 दुकानें ध्वस्त

सरकारी मार्ग की भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंचा प्रशासन

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र के बेगमाबाद बुदाना में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।

मार्ग की भूमि पर था अवैध कब्जा

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ग्राम बेगमाबाद बुदाना के खसरा संख्या-1014 में दर्ज 0.152 हेक्टेयर (करीब 700.9 वर्ग मीटर) भूमि सरकारी अभिलेखों में मार्ग के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस भूमि पर जामा मस्जिद बेगमाबाद के प्रबंधन की ओर से अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था।

न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद कार्रवाई

बताया गया कि मामले में मस्जिद प्रबंधन की याचिका न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। साथ ही 2.22 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड भी लगाया गया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़ें- एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम, कमल किशोर को मिला विशेष आमंत्रण

14 दुकानों को किया गया ध्वस्त

प्रशासन ने मौके पर बनी 14 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। हालांकि प्रशासन द्वारा 48 घंटे का नोटिस दिए जाने के बाद कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपने निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल, महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। नगर पालिका मोदीनगर और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त कराने का दावा किया है।

बताया जा रहा है कि इस भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.