एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम, कमल किशोर को मिला विशेष आमंत्रण

9 जून को भारत मंडपम में आयोजित होगा कार्यक्रम

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली/औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम के समिट हॉल में एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री देशभर के चुनिंदा संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों से संवाद करेंगे।

इस अवसर पर बिहार के प्रतिष्ठित समाचार पत्र नवबिहार टाइम्स के प्रधान संपादक कमल किशोर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इसे बिहार की पत्रकारिता को राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख ने बताया कि एनडीए सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान केंद्र सरकार ने जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा कोरोना महामारी के दौरान तेज टीकाकरण अभियान जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

मीडिया संवाद कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कमल किशोर को वर्ष 2025 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रतिष्ठित मीडिया संवाद कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.