मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस पर भोजपुर ब्लॉक की 43 ग्राम पंचायतों में वृहद वृक्षारोपण अभियान
मोदीनगर: गाजियाबाद के विकास खंड भोजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस के अवसर पर सभी 43 ग्राम पंचायतों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोदीनगर विधायक Manju Shivach और ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने ग्राम पंचायत पट्टी में पौधारोपण कर किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिलता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है।
अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। खंड विकास अधिकारी पीयूष चंद्र रॉय, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।
