ऐलनाबाद, सिरसा 04 जून ( डॉ एम पी भार्गव विशेष संवाददाता हरियाणा ): सिरसा आगमन पर राष्ट्रभक्ति, साहस और जनजागरण की अद्भुत मिसाल नवीन जय हिंद को पब्लिक रिलेशन हेल्प फाऊडेशन द्वारा “आज के युग का सुभाष चन्द्र बोस” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस विचारधारा का सम्मान है जो राष्ट्र प्रथम, समाज सर्वोपरि और शहीदों के सम्मान को जीवन का लक्ष्य मानती है।
सिरसा मे हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रदेश स्तरीय पांच दिवसीय “ध्रुव पद शिविर शुरू 2 जून से शुरू होकर 6 जून तक सिरसा के जी डी गोयंनका पब्लिक स्कूल मे आयोजित किया जा रहा है । पॉच दिनो तक चलने वाले इस शिविर में हरियाणा प्रदेश के जिलों के विभिन्न विधालयों के बच्चे पूरे उत्साह साथ भाग ले रहे है।
शिविर मे देश भगति भावना,प्राथमिक चिकित्सा(फस्र्ट एड)बिना बर्तन के भोजन बनाना,टेंट निर्माण,गांठ बांधना,मैपिंग और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण दिया जाएगा।
PRHF ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील जी गोयल व फाऊडर एड चैयर मैन जय प्रकाश जेपी गोदारा द्वारा सिरसा आगमन पर सम्मानित करते हुए समृति चिंन्ह भेंट कर आज के युग का सुभाष चन्द्र बोस की उपाधी भेंट कि इस मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव अजनी लढा ऐलनाबाद,राज्य प्रशिक्षण आयुक्त वीरेंद्र कुमार जी,जीडी गोयनका विधालय चैयर मैन मुरारीलाल बंसल जी,जिला सचिव अमित मनहर जी,पवन स्वामी चौटाला,अजय शर्मा,सुरेश शर्मा ,मदन गोपाल,सचिव कमल बंसल आदि मौजूद थे।

नवीन.जय हिंद— सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन परिचय
नवीन “जय हिंद” एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रसेवी एवं युवाओं को संगठित करने वाले प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में देशभर में परिचित हैं। इन्होंने राष्ट्रहित, सैनिक सम्मान, युवा जागरण और सामाजिक सेवा के अनेक अभियानों का नेतृत्व किया है।
देशभक्ति के प्रतीक स्थल कश्मीर के लाल चौक पर तीन बार तिरंगा फहराकर भारत के वीर सैनिकों को समर्पित कार्यक्रम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके कारण वे देशभर के युवाओं में राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत बने।

प्रमुख दायित्व
युवा अध्यक्ष – राष्ट्रीय सैनिक संस्था
नेशनल हेड कमिश्नर – हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स
राज्य सचिव (हरियाणा) – हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स
राष्ट्रीय महासचिव जय हिन्द मंच
विभिन्न सामाजिक संगठनों के मार्गदर्शक व संरक्षक
राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ
स्काउटिंग गतिविधियों के माध्यम से हरियाणा के बच्चों को राष्ट्रपति भवन में सहभागिता का अवसर दिलाया तथा देश के माननीय राष्ट्रपतियों
प्रणब मुख़र्जी , राम नाथ कोविंद और द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करवाई (वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 एवं 2024)।
हरियाणा राजभवन में चार बार राज्यपाल समारोह आयोजित करवाकर बच्चों को सम्मानित करवाया।
लगभग 10 लाख से अधिक बच्चों को स्काउटिंग, कोमल पद प्रवेश, एडवेंचर एवं प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण दिलवाया; जिनमें से लगभग 5 लाख बच्चों को बेसिक मिलिट्री ओरिएंटेशन दिया गया।
23 जिलों में युवाओं को राष्ट्र सेवा व अनुशासन से जोड़ने का कार्य।
राष्ट्रसेवा एवं जनआंदोलन
अन्ना हज़ारे के नेतृत्व में चले जनआंदोलन व जनतंत्र यात्रा में सक्रिय भागीदारी एवं सुरक्षा जिम्मेदारी।जन.वी .के . सिंह सहित राष्ट्रीय व्यक्तित्वों के साथ देशव्यापी जागरण यात्राओं में सहभागिता।
वन रैंक वन पेंशन आंदोलन में हरियाणा के लगभग 300 गांवों की यात्रा कर युवाओं को जोड़ा।
निर्भया (दामिनी) को न्याय दिलाने के आंदोलन, भूमि अधिग्रहण आंदोलन व सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका।
6841 गांवों में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश।
शहीद सैनिकों के सम्मान हेतु 19 शहीद प्रतिमाओं की स्थापना में योगदान।
सामाजिक सेवा कार्य
कोविड-19 महामारी के दौरान हजारों स्वयंसेवकों के साथ हरियाणा के 22 जिलों में राशन, सहायता व राहत कार्य।
दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण व पुनर्वास शिविरों का आयोजन।
आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका।
चिदानंद सरस्वती की प्रेरणा से 5 लाख से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान।
गंगा बचाओ अभियान एवं स्वच्छता जागरण कार्यक्रमों में सहभागिता।
योग जागरण अभिया न में बाबा रामदेव के साथ सहयोग।
सैनिक एवं राष्ट्र सम्मान कार्य
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के माध्यम से शहीद परिवारों के सम्मान हेतु सहायता राशि 5 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका।
युवाओं में देशभक्ति जागरण हेतु पूरे भारत में हजारों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में सहभागिता (2000+ कार्यक्रम)।
शहीदों के सम्मान, सैनिक गौरव और राष्ट्रीय चेतना को समाज तक पहुँचाने का सतत अभियान।
विशेष पहचान
अपने नाम के साथ “जय हिंद” लगाकर राष्ट्र प्रथम की भावना का सार्वजनिक संदेश।
युवाओं को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव से जोड़ने के लिए निरंतर कार्यरत।
नारा:
“राष्ट्र सर्वोपरि – युवा शक्ति ही भारत की असली ताकत है।”
“नवीन ‘जय हिंद’ का मानना है कि जब हर मुलाकात राष्ट्र के नाम से शुरू होगी, तभी सच्ची राष्ट्रीय एकता बनेगी। इसी विचार से उन्होंने ‘गुड मॉर्निंग’ और ‘गुड आफ्टरनून’ के स्थान पर ‘जय हिंद’ बोलने का जन-अभियान प्रारम्भ किया।”
“नवीन ‘जय हिंद’ — एक ऐसा नाम जिसने धर्म, जाति, क्षेत्र और गोत्र से ऊपर उठकर समाज को राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया और हर अभिवादन को ‘जय हिंद’ से जोड़कर देशभक्ति को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान चलाया।”
