घर से ज्वेलरी चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,नाबालिग सहित 5 काबू ।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा ज्वेलरी बरामद ।
ऐलनाबाद ,सिरसा 4 मई ( म पी भार्गव): पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला में संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करतेे हुए नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा सोना-चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बड़ागुड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि गांव बड़ागुड़ा निवासी सुखपाल सिंह पुत्र वीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीती 31 मई 2026 की रात गांव को माता मंदिर में भंडारे का आयोजन था, जिसमें वह अपने परिवार सहित शामिल होने के लिए घर से गए हुए थे।
अगले दिन सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य गेट तथा घर में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर अलमारी में रखा 8 तोला सोना-चांदी के आभूषण तथा एक मोबाइल फोन चोरी मिले। शिकायत के आधार पर थाना बड़ागुड़ा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान बड़ागुड़ा थाना की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सतपाल सिंह पुत्र जग्गा राम, इकबाल पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गांव भंगू, गुरदीप सिंह उर्फ बनिया पुत्र लाला राम निवासी गांव रघुआना तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र सुखी निवासी बड़ागुड़ा, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा सोना-चांदी के आभूषण एवं मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। जबकि नाबालिक युवक को ऑब्जरवेशन हाल छोड़ा जाएगा ।
