थाना सैफनी: हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 3 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अभियुक्तों की निशानेदेही पर वादी के पुत्र का मोबाइल, रक्त रंजीत शर्ट/गमछा, अन्य सामान, बाइक, 92 हजार रुपये एवं आलाकत्ल चाकू बरामद

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

दिनांक 26.05.2026 को वादी की तहरीरी सूचना बाबत अभियुक्त अफसर पुत्र नामालूम निवासी ग्राम धर्मपुरा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद द्वारा वादी के पुत्र का गला काट कर हत्या कर देने के संबंध में थाना सैफनी पर मु0अ0सं0- 103/2026, धारा- 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा- 309(6)/317(1) बीएनएस वृद्धि की गयी एवं अभियुक्तगण 1. दानिश पुत्र जाकिर हुसैन निवासी मौ कादरी थाना सैफनी जनपद रामपुर, 2. मोहसीम पुत्र मौहम्मद यासिन निवासी ग्राम जटपुरा थाना सैफनी जनपद रामपुर, 3. कासिम पुत्र लाल मौहम्मद निवासी मौहल्ला गुलाबनगर थाना सैफनी जनपद रामपुर का नाम प्रकाश में आया।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक,के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद के पर्यवेक्षण में आज सैफनी मय सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. दानिश पुत्र जाकिर हुसैन, 2. मोहसीम पुत्र मौहम्मद यासिन, 3. कासिम पुत्र लाल मौहम्मद उपरोक्त को मझरा घाट गंगा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त दानिश के कब्जे से 1 अदद पीली धातु, 1 अदद अंगूठी सफेद धातु, 3 अदद मोबाइल एवं 1 अदद मोटर साईकिल UP 21 CH xxxx बरामद की गयी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों की निशानदेही पर बताये गये स्थान जंगल खनुपुरा से घटना से सम्बन्धित 1 अदद कमीज फुल बाजू रक्त रंजीत मार्का GANT, 1 अदद गमछा रक्त रंजीत, मृतक का क्षतिग्रस्त 1 अदद मोबाइल व 1 अदद आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया एवं अभियुक्त मोहसीम की निशानदेही पर मोहसीम के घर से लूट की धनराशि 37000/- रुपये एवं अभियुक्त कासिम की निशानदेही पर उसके घर से 55000/- रुपये बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Saifni Police Station: Murder Case Successfully Solved; 3 Wanted Accused Arrested

बरामदगी –
1.एक अदद चैन पीली धातु
2. एक अदद अंगूठी सफेद धातु
3. 3 अदद मोबाइल
4.आलाकत्ल एक अदद चाकू
5. एक अदद कमीज फुल बाजू रक्त रंजीत मार्का GANT
6. एक अदद गमछा रक्त रंजीत
7. एक अदद मोबाइल क्षतिग्रस्त
8. लूट की धनराशि कुल 92000/- रुपये
9. एक अदद मोटर साईकिल

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणः-
1. दानिश पुत्र जाकिर हुसैन निवासी मौ कादरी थाना सैफनी जनपद रामपुर
2. मोहसीम पुत्र मौहम्मद यासिन निवासी ग्राम जटपुरा थाना सैफनी जनपद रामपुर
3. कासिम पुत्र लाल मौहम्मद निवासी मौहल्ला गुलावनगर थाना सैफनी जनपद रामपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक, सैफनी मय टीम
2. प्रभारी, सर्विलांस सैल मय टीम

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.