रामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने ली मंगलवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं वर्दी की स्थिति का जायजा लिया।

Rampur: Additional Superintendent of Police Takes Salute at Tuesday Parade; Inspects Arrangements at Police Lines

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय तथा परिवहन शाखा की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

Rampur: Additional Superintendent of Police Takes Salute at Tuesday Parade; Inspects Arrangements at Police Lines

इसके अलावा पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा परिसर में स्वच्छता और अनुशासन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.