इनेलो नेता बोले- महंगाई से टूटी आमजन की कमर, नियंत्रण करे सरकार

ऐलनाबाद, 02(एम पी भार्गव): इंडियन नेशनल लोकदल की जिला इकाई ने मंगलवार को देश प्रदेश में बढ़ी महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल व रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने किया।

ज्ञापन देने से पूर्व पार्टी नेता व कार्यकर्ता काफी संख्या में बरनाला रोड स्थित सरकारी विश्रामगृह में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सभी नेता व कार्यकर्ता एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन में उमड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में देश में निरंतर पेट्रो पदार्थों, एलपीजी व तारकोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिसके चलते आमजन का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तथा उसका जीना दूभर हो गया है।

INLD Leader Says: Inflation Has Broken the Back of the Common Man; Government Must Bring It Under Control.

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा प्रभाव केवल वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ता है। डीजल की कीमत बढऩे से सबसे अधिक प्रभाव परिवहन व्यवस्था पर पड़ता है क्योंकि ट्रक, बसें, टे्रक्टर व मालवाहक वाहन मुख्य रूप से डीजल पर चलते हैं।

इनेलो विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से पेट्रो पदार्थों में की गई वृद्धि के चलते ट्रांसपोर्टर्स को भी अपने किराए में 10 फीसदी तक की वृद्धि की है जिसके चलते फल, सब्जियां, दूध, दही, घी, डेयरी उत्पाद एवं अनाज महंगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के चलते खाद्य पदार्थों के अलावा, निर्माण सामग्री, कपड़े, दवाएं व दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें- रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का विमोचन, नेतृत्व और जीवन मूल्यों पर केंद्रित

डीजल की बढ़ौतरी से किसानों पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है क्योंकि टे्रक्टर, ट्यूब्वैल एवं कृषि मशीनें डीजल से ही चलती हैं। इस दौरान रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की वृद्धि से सभी वर्गों का मासिक बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की आय सीमित है जबकि खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है तथा आमजन के जीवन में महंगाई की मार से त्राहि त्राहि मची हुई है।

INLD Leader Says: Inflation Has Broken the Back of the Common Man; Government Must Bring It Under Control.

अर्जुन चौटाला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद से उद्योग व व्यापार का धंधा पहले से ही पूरी तरह से पटरी से उतरा हुआ है जिसके चलते युवा पहले से ही भारी बेरोजगारी की मार झेल रहा था, वहीं किसान, मजदूर फसलों के सही भाव न मिलने के कारण घाटे का जीवन जीने को मजबूर हैं। विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि महंगाई से यदि सरकार ने आमजन को राहत नहीं दी तो उनका जीना मुश्किल हो जाएगा।

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो सदैव गरीब, किसान, कमेरे की पक्षधर है और इनके हितों के लिए सदैव सडक़ों से सदन तक संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का परिणाम है कि जनता में उसका विश्वास खत्म हो रहा है और उसके स्थान पर इनेलो को ही पुन: सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

INLD Leader Says: Inflation Has Broken the Back of the Common Man; Government Must Bring It Under Control.

मंच संचालन इनेलो के जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा ने किया। बाद में इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल, अर्जुन चौटाला, इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा सहित तमाम पदाधिकारियों ने उपायुक्त सिरसा को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सरकार आम आदमी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए तत्काल कोई ठोस कदम उठाए व पेट्रो पदार्थों, रसोई गैस आदि के दामों में कमी लाकर उन्हें राहत दे।

इस प्रदर्शन में इनेलो सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गिल सरपंच, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, रानियां हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां, कालांवाली हलकाध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिंदु, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगाराम ढाका, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा शीलू, रणधीर जोधकां, सुरेश दड़बा, धर्मवीर नैन, सुरेंद्र सिद्धु, महेंद्र बाना, संदीप सिहाग, लवली मेहता डबवाली, मास्टर गुरतेज सिंह, बूटा सिंह रामगढिय़ा, नरेंद्र मेहता सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.