दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

ऐलनाबाद, 01 जून(एम पी भार्गव): दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पाँच दिवसीय “श्रीमद्भागवत कथा” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर कथा का शुभारंभ विधिवत पूजन एवं आरती के साथ किया गया।

Grand Organization of Shrimad Bhagavat Katha by Divya Jyoti Jagrati Sansthan

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामसिंह सोलंकी (नगरपालिका चेयरमैन, ऐलनाबाद), भगवान सिंह बाजवा (मार्केट कमेटी चेयरमैन, ऐलनाबाद) तथा अंजनी लढा (प्रधान, श्री गौशाला ऐलनाबाद) उपस्थित रहे। पूजन कार्यक्रम में महेंद्र वर्मा , राजेश सिंगला तथा कपिल धरा ने भाग लेकर विधिवत पूजा संपन्न करवाई। इसके पश्चात आरती में जयप्रकाश बंसल , मास्टर कुलवंत , विनोद बेनीवाल तथा सुभाष चंद टांटिया ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।

Grand Organization of Shrimad Bhagavat Katha by Divya Jyoti Jagrati Sansthan

कथा के दौरान श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुमन भारती जी ने बताया कि भागवत महापुराण एक दिव्य एवं विलक्षण ग्रंथ है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण जी की लीलाओं का वर्णन मानव जीवन को सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कथा को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे जीवन में आत्मसात करना ही वास्तविक साधना है।

Grand Organization of Shrimad Bhagavat Katha by Divya Jyoti Jagrati Sansthan

उन्होंने सत्संग की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे वेद-शास्त्रों में सत्संग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। एक क्षण का सत्संग भी मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। संतों की कृपा से ही व्यक्ति को परमात्मा की प्राप्ति संभव होती है।

Grand Organization of Shrimad Bhagavat Katha by Divya Jyoti Jagrati Sansthan

कथा में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। साध्वी बहनों द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन विधिवत प्रभु की आरती के साथ हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.