बालू घाटों पर डीएम-एसपी का संयुक्त निरीक्षण, अवैध खनन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लखीसराय(सरफराज आलम) जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जिले के विभिन्न बालू घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार,खनन विभाग के पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बालू घाटों पर खनन कार्य, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन गतिविधियों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम और एसपी ने बालू घाटों के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार के अवैध खनन, ओवरलोडिंग अथवा राजस्व क्षति की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय बनाकर नियमित निगरानी करने तथा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.