जन सहारा ट्रस्ट की बैठक में जनहित के मुद्दों पर मंथन, आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय

ऐलनाबाद, 31मई(एम पी भार्गव): शहर के मंमेरा रोड स्थित गर्ल्स स्कूल के समीप जन सहारा सामाजिक चैरिटेबल ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान नरेश सिला ने की। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया और समाजसेवा से संबंधित आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की.गई।

बैठक में क्षेत्र में सामाजिक सहयोग, जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही ट्रस्ट द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों और योजनाओं को लेकर सदस्यों के बीच विस्तार से विचार सांझा किए गए। प्रधान नरेश सिला ने सभी सदस्यों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बलराज कुका, पवन सांखला, बंसी ब्यावत, साहिल प्रजापति, धर्मवीर धौकरवाल, रमेश आसेरी, रिंकू रखरा, हुकमाराम चोपड़ा, छोटू ठाकर व सुखदेव गुंदला सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने ट्रस्ट की गतिविधियों को मजबूती देने और समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.