- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर। थाना थानागंज क्षेत्र के बिलासपुर गेट इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला सामने आया। बताया जा रहा कि झगड़े के दौरान एक पक्ष द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना थाना गंज पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है
