खराब मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी तहसील और नगर निकायों को एडवाइजरी जारी

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

खराब मौसम और लगातार बदल रहे मौसमीय हालात को देखते हुए प्रशासन ने सभी तहसील, नगर पालिका और नगर पंचायतों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि क्षेत्र में मौसम से जुड़े किसी भी बदलाव की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए। यह एडवाइजरी समय-समय पर अर्ली वार्निंग ग्रुप और संबंधित समूहों में साझा की जा चुकी है।

इसके अलावा खराब मौसम के कारण तहसील, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर हुई किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की कार्रवाई समय पर की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.