मीरजापुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलाधिकारी को ईद-उल-जूहा(बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धित दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश
- रिपोर्ट: मनंजय वर्मा
मीरजापुर: अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर के साथ ईद-उल-जूहा(बकरीद) पर्व के अवसर पर ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की जाने वाली नमाज को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, इमामबाड़ा, कंतित सहित अन्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटीरत् अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनायें रखने तथा आपसी भाई-चारे व सौहार्द को कायम रखते हुए पर्व को मनाने की अपील कर बकरीद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान अवांछित तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने तथा त्योहार में वर्चुअली या प्रत्यक्ष रूप से गड़बड़ी करने वालों पर सतर्क नजर रखने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों पर लगातार निगरानी, साथ ही साथ जनपद के विभिन्न इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातारण में सम्पन्न कराया जा रहा है ।
