- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur: जनपद के युवाओं, उद्यमियों, स्वरोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं अन्य रोजगारपरक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन 10 सितंबर 2026 को प्रातः 10: बजे से दोपहर 1: बजे तक सामान्य सुविधा केन्द्र, पहाड़ी गेट में किया जाएगा। कार्यशाला में युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को एमएसएमई योजनाओं, नए बिजनेस आइडिया, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, बैंक लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया, व्यवसाय का रजिस्ट्रेशन, डिजिटल मार्केटिंग सहित स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें नौकरी तलाशने वाले से नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित करना और अपने हुनर एवं बिजनेस आइडिया को स्वरोजगार के अवसर में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने जनपद के समस्त इच्छुक युवक-युवतियों, उद्यमियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यशाला में प्रतिभाग करें और स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठाएं।
