- रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन
बदायूं: उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार दिनांक एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम द्वारा 8 ओवरलोड वाहनों का चालान करते हुए 07 वाहनों सीज किया गया ,जिनसे रु 3.13 लाख प्रश्नमन शुल्क वसूल कर सरकारी खाते में जमा कराया गया, साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मैं इंटरसेप्टर वाहन द्वारा 26 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने, 12 चालान बिना सीट बेल्ट के प्रयोग, 10 चालान वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग, 8 चालान रॉन्ग साइड वाहन चलाने के अभियोग में चालान किए गए। सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें सुरक्षित यातायात में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।
