बकरीद को लेकर रामपुर पुलिस अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रामपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। रामपुर एसपी सोमेन्द्र मीणा के नेतृत्व में जिलेभर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी, सीओ सिटी समेत सभी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त करते दिखाई दिए।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.