रामपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सिविल लाइन क्षेत्र में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें सतवीर नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार युवकों ने पुल के पास सतवीर को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रामपुर एसपी सोमेन्द्र मीणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.