जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न, शिक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

डीबीटी पेंडेंसी निस्तारण एवं छात्र सत्यापन में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री कल्पना देवी ने बताया कि जनपद में कुल 1,40,991 नामांकन के सापेक्ष 1,37,044 बच्चों के अभिभावकों के आधार सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। डीबीटी योजना के अंतर्गत शिक्षक स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास पोर्टल पर 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरक्षर व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं नामांकन में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। वहीं सत्र 2025-26 से सत्र 2026-27 में प्रमोटेड छात्रों के सत्यापन में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान तथा नवीन नामांकन में भी जनपद प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में शामिल है।
उन्होंने बताया कि भारत मिशन के अंतर्गत जनपद को मंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
बैठक के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, नामांकन, विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय में निर्माण कार्य, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नामांकन, कायाकल्प योजना के अंतर्गत 19 पैरामीटर सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार लाया जाए।
बैठक में परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न।

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की उपस्थिति में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास समिति की बैठक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सैनिकों एवं उनके परिवारों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान पेंशन, चिकित्सा सुविधा, रोजगार, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान एवं कल्याण प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल पंकज नैथानी सहित पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.