मोदीनगर के कई इलाकों में कल 3 घंटे रहेगी बिजली गुल, मरम्मत कार्य के कारण शटडाउन

मोदीनगर के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। गोविंदपुरी स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर कल, यानी 26 मई 2026 को पावर ट्रांसफार्मर के लोड बैलेंसिंग (भार सन्तुलन) का काम किया जाएगा।
​इस मरम्मत कार्य के चलते कल सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाकों में डबल स्टोरी, सतीश पार्क, सुचेतापुरी, कादराबाद, सारा रोड, छोटी मार्केट, मेन मार्केट और वैशाली एन्क्लेव शामिल हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और इस समयावधि में होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.