ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 20 वर्ष की सख्त सजा!

गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस को ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशन में गठित ‘कन्विंक्शन सेल’ और थाना मोदीनगर पुलिस की मुस्तैद पैरवी के चलते, माननीय न्यायालय ने एक गंभीर मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
​यह मामला थाना मोदीनगर में 7 जुलाई 2023 को दर्ज हुआ था, जहाँ अभियुक्त सचिन ने एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। विवेचक निरीक्षक श्री राजीव सिंह द्वारा जुटाए गए पुख्ता सबूतों और विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) श्री उत्कर्ष वत्स की कोर्ट में दमदार पैरवी के दम पर आरोपी को उसके अंजाम तक पहुँचाया गया।
​आज, दिनांक 25 मई 2026 को माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश, गाजियाबाद द्वारा अभियुक्त सचिन को धारा-6 पॉक्सो अधिनियम के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये के अर्थदण्ड की कठोर सजा सुनाई गई है। अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए गाजियाबाद पुलिस सुरक्षित समाज के लिए निरंतर संकल्पित है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.