सीआईएसएफ की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना, खेतों से उठी आग पर समय रहते पाया काबू

एटा,:- थाना मलावन परिसर के समीप शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:40 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब आसपास के खेतों से उठी आग तेजी से फैलते हुए जेटीपीपी मलावन क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जेटीपीपी मलावन में तैनात सीआईएसएफ के जवान तुरंत हरकत में आ गए और बिना समय गंवाए मोर्चा संभाल लिया।
सीआईएसएफ बल के सदस्यों ने साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए आग को थाना परिसर पुलिस आवास तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। जवानों ने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए आग पर तेजी से काबू पाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पुलिस परिसर इसकी चपेट में आ सकते था।
घटना के दौरान सीआईएसएफ की मुस्तैदी और अनुशासन देखने लायक रहा। स्थानीय लोगों ने भी जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सीआईएसएफ केवल प्लांट की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा और जनसेवा में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रही है।
जेटीपीपी मलावन में तैनात सीआईएसएफ बल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह हर परिस्थिति में सुरक्षा, सेवा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.