वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा अलर्ट, दिल्ली जा रहे यात्री के बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद

  • रिपोर्ट- पंकज झा

वाराणसी। लाल बहादुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली जाने वाले एक यात्री के हैंडबैग से सुरक्षा जांच के दौरान 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए सीआईएसएफ जवानों की सतर्कता से एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक टल गई।
जानकारी के मुताबिक यात्री दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। टर्मिनल के मुख्य सुरक्षा जांच बिंदु पर जब बैग की एक्स-रे स्कैनिंग की जा रही थी, तभी स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बैग को रोककर उसकी गहन तलाशी ली, जहां से 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।एयरपोर्ट जैसे अति-संवेदनशील क्षेत्र में कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ ने तत्काल यात्री को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की टीम ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस यात्री से पूछताछ कर रही है कि वह कारतूस किस उद्देश्य से लेकर जा रहा था और क्या उसके पास इसका वैध लाइसेंस मौजूद है।घटना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। यात्रियों और उनके सामान की अब बेहद बारीकी से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने साफ कहा है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.