रामपुर: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय की शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण

रामपुर: पुलिस अधीक्षक, राजेश द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय रामपुर की शाखाओं प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, रिकार्ड रुम, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, पासपोर्ट सैल आदि का वार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्यालयों पर बने अभिलेखो एंव रजिस्टर आदि, उनके रख रखाव, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को चैक किया गया। साथ ही साफ-सफाई को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.