रामपुर में पुलिस मुठभेड़: छीनेती का आरोपी रजत उर्फ बच्चा घायल, तमंचा और जेवर बरामद

रामपुर के थाना सैफनी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में छीनेती करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी रजत उर्फ बच्चा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना सैफनी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से पीली धातु के दो कुंडल, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी रजत उर्फ बच्चा का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत थाना सैफनी में करीब 8 मुकदमे दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा इससे पहले थाना शाहाबाद, थाना स्वार और थाना सिविल लाइंस में तैनाती के दौरान भी कई अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुके हैं। तेज तर्रार कार्यशैली के चलते उन्हें क्षेत्र में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर के रूप में भी जाना जाता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.