कम अंक और फेल किए जाने से नाराज छात्राओं ने प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

रामपुर के राजकीय महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं ने छात्र प्रतिनिधि इंतेखाब आलम के नेतृत्व में प्राचार्या डॉ. सुनीता को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

छात्राओं का आरोप है कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा अपने स्थापना सत्र के प्रथम सेमेस्टर में बड़ी संख्या में छात्राओं को बेहद कम अंक दिए गए हैं और कई छात्राओं को फेल कर दिया गया है। छात्राओं ने विश्वविद्यालय पर लापरवाही से कॉपियां जांचने का आरोप लगाया।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा जानबूझकर एक जैसे अंक देकर छात्राओं को फेल किया गया है। छात्राओं ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने और अंक पुनः जारी करने की मांग की।

इस पर प्राचार्या डॉ. सुनीता ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि वह संबंधित विश्वविद्यालय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराकर जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान महाविद्यालय की कई छात्राएं मौजूद रहीं और उन्होंने अपने परीक्षा परिणाम भी कॉलेज प्रशासन को सौंपे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.