गौ सेवा आयोग के जिला प्रभारी अजीत सिहाग ने शिव नंदीशाला ऐलनाबाद में 100 * 40 का सेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया

ऐलनाबाद,19 मई ( एम पी भार्गव) हरियाणा सरकार द्वारा गौ सरक्षण पर काफी ध्यान दिया जा रहा है जब से हरियाणा में गौ भक्त श्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने है तब से महान संत ज्ञानानंद के निर्देशानुसार हरियाणा गौ सेवा आयोग के चैयरमेन श्री श्रवण कुमार गर्ग सक्रिय हो गये है हरियाणा सरकार ने गौ सेवा आयोग के लिए 596 करोड रुपए गौ हितार्थ चारा अनुदान के लिए बजट रखा गया है इसी के तहत छोटे गोवंश के लिए प्रतिदिन 10 रुपए और बड़े गोवंश के लिए 20 रुपए.का चारा अनुदान देने की घोषणा की गई है

और चारा अनुदान के चैक भी वितरित किए गये है,और जिन गौशाला व नंदीशाला को कैटल फ्री शहर करने में हरियाणा सरकार का सहयोग किया है उन 50 गौशाला व नंदीशाला को सेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की सेड निर्माण हेतु अनुदान राशि देने की घोषणा की गई है और पांच लाख रुपए की राशि भी जारी हो चुकी है दूसरी किस्त 5 लाख रुपए की सेड का आधा कार्य संपन्न होने के बाद सरकार द्वारा जारी की जाएगी. इसी के अंतर्गत आज शिव नंदीशाला ऐलनाबाद में सेड निर्माण का कार्य हरियाणा गौ सेवा आयोग के जिला सिरसा व फतेहाबाद के प्रभारी अजीत सिहाग ने अपने कर कमलों के द्वारा सैड़ निर्माण का शुभारंभ किया गया.

शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट ऐलनाबाद हरियाणा सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा व हरियाणा गौ सेवा आयोग के चैयरमेन श्री श्रवण कुमार गर्ग का व गौ सेवा आयोग के सभी अधिकारीगण पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर व सभी डाक्टर की टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करता है.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.