पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम में 86 पैसे और डीजल के दाम में 83 पैसे की वृद्धि हुई है।
नई दरों के अनुसार अब पेट्रोल की कीमत करीब 101 रुपये 90 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल का दाम लगभग 97 रुपये 10 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों का असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
