कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, बोले- भ्रष्टाचारियों को अब नहीं मिलेगी शह

  • रिपोर्ट- विनोद मित्तल

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री Krishan Pal Gurjar ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार को दबाने और भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यह Narendra Modi और हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की सरकार है, जहां भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार को न तो छिपाया जा सकता है और न ही दोषियों को बचाया जा सकता है। सरकार भ्रष्टाचारियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष Rao Narender Singh के घर हुई चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था मजबूत है और सरकार अपराध व आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले देश के कई हिस्सों में नक्सलवाद और आतंकवाद का प्रभाव था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे काफी हद तक खत्म करने का काम किया है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और आम लोग खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

नगर निगम के पिछले 10 वर्षों के कामकाज की जांच को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किस अधिकारी ने किस तरह काम किया, इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की भी शुरुआत की। उन्होंने मेवला महाराजपुर के पास सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाली डिवाइडिंग रोड के मरम्मत और सुधार कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत सड़क मरम्मत, केबल रिपेयरिंग और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। साथ ही आईएमसी रोड का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। सड़क बनने से सेक्टर-45 और 46 के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और दिल्ली व गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों के लिए भी आवागमन आसान होगा।

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भविष्य में इस सड़क को सूरजकुंड रोड से भी जोड़ा जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर होगी। साथ ही जर्जर सड़कों का निर्माण आरएमसी तकनीक से किया जाएगा, जिससे सड़कें अधिक मजबूत और टिकाऊ बन सकें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.