रामपुर में सरकारी गाड़ियों पर सख्ती, अधिकारियों को बस और साझा वाहन से करना होगा दौरा

रामपुर में ईंधन बचत और नई कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अजय कुमार द्विवेदी ने सरकारी वाहनों के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए निर्देश जारी किए हैं।

डीएम के आदेश के अनुसार अब फील्ड विजिट, निरीक्षण और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन और साझा वाहनों का प्रयोग करना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना जरूरत सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और कारपूलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

मध्य पूर्व में जारी युद्ध और वैश्विक तेल संकट के असर को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और सरकारी खर्च में भी कमी आएगी। आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

नई व्यवस्था के तहत कई अधिकारी अब साइकिल से कार्यालय पहुंचने लगे हैं। जिला प्रशासन इसे नई कार्य संस्कृति की शुरुआत मान रहा है, जहां सादगी, ईंधन बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पहली बार जिले में अधिकारियों को सरकारी फ्लीट कम करने और साझा वाहन व्यवस्था अपनाने के लिए इतने स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.