अमृतसर में जल्द शुरू होने जा रहे ऑनलाइन चालान, शहर में लगे 1300 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर
सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के कटेंगे भारी चालानअमृतसर शहर में लगे 1300 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजरट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के होंगे ऑनलाइन चालानएडीसीपी ट्रैफिक इंचार्ज मैडम अमनदीप कौर ने लोगों से की अपील — ट्रैफिक नियमों का पालन करें
अमृतसर में जल्द ही ऑनलाइन चालान व्यवस्था शुरू होने जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में शहर में लगे करीब 1300 सीसीटीवी कैमरों के जरिए यह सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले लोगों के ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक इंचार्ज अमनदीप कौर ने बताया कि अमृतसर शहर में जल्द ही ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में लगे करीब 1300 सीसीटीवी कैमरे ट्रैफिक पर नजर रखेंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन रोकते समय लोगों को जैबरा लाइन से पीछे बनी स्टॉप लाइन के पीछे ही रुकना होगा। यदि कोई वाहन चालक इस लाइन को पार करता है तो उसका भी चालान किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि उन्हें चालान का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि चालान होने के बाद लोग ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस और झगड़ा करते हैं, लेकिन अब सीसीटीवी कैमरे दूर से ही वाहन का नंबर और उसकी स्थिति रिकॉर्ड कर लेंगे। यदि कोई वाहन जैबरा लाइन के ऊपर या उससे आगे खड़ा पाया गया तो उसका ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा।
इसलिए लोगों को वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
