कुशल ठाकुर बल्लबगढ बने भाजपा युवा मोर्चा जिला पलवल के प्रभारी 

भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा द्वारा संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा नेता कुशल ठाकुर बल्लबगढ को जिला पलवल का भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

अपनी नियुक्ति पर कुशल ठाकुर बल्लबगढ ने भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से हरियाणा भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली जी, प्रदेश प्रभारी श्री सतीश पूनिया जी, संगठन मंत्री श्री फणींद्रनाथ शर्मा जी, फरीदाबाद के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी , भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा जी, जिलाध्यक्ष श्री सोहनपाल छौंकर जी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कुशल ठाकुर बल्लबगढ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर युवा वर्ग आज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला पलवल में युवा मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं युवाओं को पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.