वीर खालसा सेवा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, निर्धन परिवार को पहुंचाई राहत सामग्री

रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बेहद निर्धन परिवार की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया। समिति के सदस्यों को जब मक्का मिल क्षेत्र में रहने वाले एक गरीब परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिली तो वे तुरंत उनके घर पहुंचे।

समिति के सदस्यों ने देखा कि परिवार बेहद खराब परिस्थितियों में जीवन गुजार रहा है। घर के कमरे की हालत अत्यंत खराब थी और वहां बदबू फैली हुई थी। स्थिति को देखते हुए समिति ने परिवार की हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

वीर खालसा सेवा समिति की ओर से परिवार को तत्काल आटा, तेल, साबुन, कपड़े, स्टील के बर्तन और वाटर कूलर सहित जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया।

समिति के अध्यक्ष Avtar Singh ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और समिति उनकी हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने बताया कि परिवार के बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जाएगा और उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी भी समिति उठाएगी। साथ ही परिवार का बीपीएल कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी।

समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी इस परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुरजीत सिंह, सेवा सिंह, मोनू सिंह, मनिंदर सिंह, शिवानी, ममता भाटिया और पिंकी सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.