ऐलनाबाद पुलिस ने 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को दबोचा 

ऐलनाबाद, 04 मई ( एम पी भार्गव) सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने हुड्डा सेक्टर ऐलनाबाद क्षेत्र से एक बाइक सवार युवक के कब्जा से हजारों रूपए की 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मदन लाल पुत्र लाल चंद निवासी वार्ड नंबर 8 ऐलनाबाद,जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान शहर से होते हुए हुड्डा सेक्टर ऐलनाबाद की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब हुड्डा सेक्टर के नजदीक पहुंची तो सामने से एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके के कब्जा से 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.