मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत विकास खण्डवार आयोजित होंगे कैम्प

बदायूं 04 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद को 1600 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार, पंजीकरण एवं आवेदन पत्र भरवाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त विकास खण्डों में निर्धारित तिथियों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
इन कैम्पों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक विकास खण्ड स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक कैम्प में न्यूनतम 200 आवेदन पत्र भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित कराते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दातागंज में 04 मई, समरेर में 05 मई, वजीरगंज में 06 मई, अम्बियापुर में 07 मई, बिसौली में 08 मई,उसावा में 11 मई, म्याऊं में 12 मई, कादरचौक में 13 मई ,इस्लामनगर में 14 मई ,सहसवान में 15 मई,दहगवां में 16 मई, जगत में 18 मई, उझानी में 19 मई, सालारपुर में 20 मई तथा आसफपुर में 21 मई को कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कैम्पों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ दिलाया जाए, जिससे जनपद में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.