चानन में डिग्री कॉलेज खोले जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आभार
लखीसराय(सरफराज आलम)बिहार सरकार द्वारा लखीसराय जिले के चानन प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय स्थापित किए जाने की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रयास किए जा रहे थे, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अहम भूमिका बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के प्रति आभार जताया है।
लखीसराय जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जदयू के वरिष्ठ नेता मदन मंडल ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को धन्यवाद दिया है।
मदन मंडल ने कहा कि चानन प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को कई बार मजबूती से उठाया गया था, जिससे आज यह संभव हो सका है।
उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज खुलने से चानन जैसे पिछड़े क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब बेहतर और उच्च शिक्षा अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगी, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।
