रामपुर के बिलासपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का ज़ोरदार प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

रामपुर: बिलासपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए तहसील परिसर में प्रवेश किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ सपा नेता तजिंदर सिंह विर्क ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन के समय उप जिलाधिकारी अरुण कुमार संपूर्ण समाधान दिवस में व्यस्त थे। उन्होंने ज्ञापन लेने के लिए तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को भेजा। तहसीलदार ने सपा नेता विर्क से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।

ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को खत्म कर पुरानी पोस्टपेड मीटर प्रणाली बहाल करने की मांग की गई है। सपा नेताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं इस दौरान विर्क ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर भाजपा नेताओं के घरों के बाहर फेंकने तक को मजबूर होगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि नए स्मार्ट मीटर लगाने आने वाले अधिकारियों का विरोध किया जाएगा।

सपा कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो यह विरोध प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.