डीटीओ की अपील,कट गया चालान? अब टेंशन खत्म, 9 मई को मिलेगा आसान समाधान

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय में डालसा के निर्देशानुसार आगामी 09 मई 2026 को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में ट्रैफिक चालान एवं ई-चालान से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे के लिए अलग से विशेष बेंच बनाई गई है।

जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि जिन लोगों के ट्रैफिक चालान या ई-चालान के मामले लंबित हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर 09 मई को सिविल कोर्ट, लखीसराय पहुंचकर अपने मामलों का त्वरित, सरल और सुलभ निपटारा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत लोगों को बिना अनावश्यक देरी के अपने मामलों का समाधान पाने का एक बेहतरीन मौका प्रदान करती है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6202751087 पर संपर्क कर सकते हैं या जिला परिवहन कार्यालय, लखीसराय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का समय रहते निपटारा कराएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.