मोदीनगर में युवक से मारपीट और चेन स्नैचिंग का आरोप, पुलिस पर लीपापोती के गंभीर सवाल

गाजियाबाद:- मोदीनगर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि सड़क पर गाड़ी सवार कुछ लोगों ने एक युवक को जबरन रोककर उसके साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो उसे न्याय मिलने की बजाय निराशा हाथ लगी।
पीड़ित का आरोप है कि थाने में मौजूद एक दरोगा ने घटना की गंभीरता को कम करने की कोशिश की। युवक का कहना है कि चेन छीने जाने की बात को बदलकर “चेन गिरने” के रूप में दर्ज करवाने का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, आरोप है कि मामले में अब तक कोई FIR भी दर्ज नहीं की गई है।
घटना के बाद पीड़ित ने उच्च पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.