रामपाल के बढ़ते प्रभाव के बीच नेताओं और अफसरों की बढ़ती नजदीकियां – पवन कुमार बंसल

गुस्ताखी माफ (हरियाणा) – पवन कुमार बंसल

हरियाणा में रामपाल का प्रभाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। हाल ही में हरियाणा पुलिस के डीआईजी राजेश दुग्गल और बीजेपी की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल (जो पति-पत्नी हैं) जमानत पर जेल से बाहर आए रामपाल के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।
सुनीता दुग्गल का धनाना गांव में पैतृक घर है और उनके पिता भी जे.ई. (जूनियर इंजीनियर) रह चुके हैं। रामपाल उन्हें अपनी बेटी मानते हैं। उनके पिता सतनारायण खगनवाल अपने गांव के पहले व्यक्ति थे जो जे.ई. बने, और बाद में रामपाल भी इसी पद पर रहे। सतनारायण खगनवाल ने आगे चलकर रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, कुरुक्षेत्र (जो बाद में एनआईटी बना) से बी.टेक भी किया।
हमारे जागरूक पाठक, रिटायर्ड आईएएस गुलाब सिंह भी रामपाल के भक्त बताए जाते हैं।
वैसे, सुनीता दुग्गल के ननिहाल मनोहर लाल खट्टर के गांव से जुड़े हैं, इसलिए मनोहर लाल उन्हें अपनी भांजी मानते हैं। रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से सुनीता को भांजी कहकर संबोधित किया और बाकायदा शगुन भी दिया। सुनीता दुग्गल ने सिरसा में लोक सभा सीट से चुनाव जीत कर पहली बार वहाँ कमल खिलाया था

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.