नाबालिग के गायब होते ही हड़कंप,  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की तलाश

  • रिपोर्ट: अजीत पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित पिता के अनुसार 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे उनकी बेटी घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी राहुल पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है और आरोपी के साथ-साथ नाबालिग की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द दोनों को बरामद करने का प्रयास जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.