रामपुर: मिलक में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

रामपुर जनपद की तहसील मिलक के थाना मिलक क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक ने अज्ञात कारणों के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना मिलक पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद पुलिस टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
ASP अनुराग सिंह का बयान
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया, “थाना मिलक क्षेत्र में एक युवक द्वारा स्वयं को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।”
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर भी पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.