फरीदाबाद में 61 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कंपनी मालिक के खिलाफ केस दर्ज

  • रिपोर्ट- विनोद मित्तल

फरीदाबाद। शहर में एक कंपनी के डायरेक्टर ने दूसरी कंपनी के मालिक पर धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने मामले में सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
शिकायतकर्ता मनोज गुलाटी के अनुसार, आरोपी अजय मैनी पहले से ही हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में धोखाधड़ी के मामलों में घिरा हुआ है और उसके खिलाफ सैकड़ों मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।
गुलाटी, जो लेबर सप्लाई का काम करते हैं, ने आरोप लगाया कि उन्होंने अजय मैनी की दो कंपनियों में श्रमिक उपलब्ध कराए थे, जिसके बदले करीब 61 लाख रुपये बनते थे। लेकिन उन्हें केवल 3 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया, जबकि शेष राशि के लिए लगातार टालमटोल की जाती रही। अंततः आरोपी ने बकाया रकम देने से साफ इनकार कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी काम दिलाने के नाम पर लोगों से काम कराता है, लेकिन भुगतान के समय बहाने बनाकर पैसे नहीं देता। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.