रामपुर: घर में घुसकर हमला, परिवार पर लाठी-डंडों से वार; जातिसूचक शब्दों के आरोप से तनाव

रामपुर। जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंझरा नगरिया कला में शनिवार रात एक परिवार पर हमला और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार, वह रात करीब 10 बजे अपने घर में सो रहा था, तभी पड़ोसी छत पर चढ़कर उसे लड़ाई के लिए उकसाने लगा और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और हमला कर दिया।
हमले के दौरान पीड़ित की पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई तथा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित ने थाना बिलासपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.